Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: व्यक्ति ने गलती से निगला जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान हुई मौत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 08 जून। पालमपुर थाना क्षेत्र के तहत एक 31 वर्षीय व्यक्ति की गलती से जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक कुछ समय से बीमार चल रहा था और 23 मई को उसने भूलवश जहरीला पदार्थ खा लिया। 

तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मैडीकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!