Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : सरकारी लाइनमैन समेत 5 आरोपी चिट्टे के साथ गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 13 जून। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

पांवटा साहिब और संगड़ाह क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 22.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बद्रीपुर क्षेत्र में एक कार की तलाशी ली, जिसमें सवार तीन लोगों से 9.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। 

गिरफ्तार आरोपियों में HPSEB शिलाई में कार्यरत एक लाइनमैन सहित अन्य युवक शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!