Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: स्कूटी को टक्कर मारने के बाद दुकान में जा घुसी थार, एक युवक की मौके पर मौत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 13 जून। शहर के बद्रीपुर चौक के समीप तारूवाला रोड पर शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मारते हुए सीधे एक दुकान में जा घुसी। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दुकान को भी भारी नुक्सान पहुंचा। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। हादसे में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया।

घायल की पहचान पंकज (26) पुत्र नंद लाल निवासी गांव भगतपुर, डाकघर नजद बाबा, तहसील दीदौरा (बाबा बालक नाथ) जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सैंटर रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पंकज के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हायर सैंटर ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!