न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 18 जुलाई। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) बिलासपुर इकाई ने मुख्यालय के स्थानांतरण आदेशों के अनुपालन में इंस्पेक्टर राकेश कुमार को बिलासपुर से हमीरपुर स्थानांतरित किए जाने के संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिया है।
13 जुलाई 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, राकेश कुमार को 31 जुलाई 2026 (दोपहर बाद) बिलासपुर इकाई से कार्यमुक्त (Relieve) किया जाएगा। इसके बाद उन्हें आगे की ड्यूटी के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर के समक्ष रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि राकेश कुमार के कार्यमुक्त होने के बाद उप निरीक्षक फिरोज खान बिलासपुर एवं घुमारवीं बस अड्डों के अड्डा प्रभारी का कार्यभार संभालेंगे। राकेश कुमार को निर्देश दिए गए हैं कि रिलीव होने से पहले बस अड्डा बिलासपुर एवं घुमारवीं का सम्पूर्ण चार्ज फिरोज खान को विधिवत हस्तांतरित करें।
