Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: नीरज भारती को CM सुक्खू बोले नशेड़ी, गंभीरता से न लें बयान

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 08 जून। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज भारती द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बीच, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि एक ''नशेड़ी'' के बयानों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

राज्य के कृषि मंत्री चंद्र कुमार के पुत्र भारती ने सरकार की कार्यशैली और प्रशासनिक कामकाज से असंतुष्टि का हवाला देते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से उन्होंने सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के तहत ठेकेदारों के भुगतान में अनियमितताओं सहित कई आरोप लगाए हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''कोई मसला नहीं है, नशेड़ी आदमी अगर कभी कोई बयान दे, तो उस पर मसला क्या है। उनके बयान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।'' प्रदेश कांग्रेस ने भारती को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। मंत्री कुमार ने भी कहा है कि वह अपने बेटे द्वारा किए गए दावों से असहमत हैं और ये आरोप अनुशासनहीनता के समान हैं, जो पार्टी तथा सरकार को नुकसान पहुंचाते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!