Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: खेत में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 08 जून। गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने स्थित एक खेत में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने खेत में युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही गगरेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान साहिल धीमान (26) पुत्र मदन लाल, निवासी बनखंडी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नशे का आदी था। पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत नशे की कथित ओवरडोज के कारण हुई हो सकती है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है तथा मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। 

पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। डीएसपी गगरेट अनिल पटियाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!