Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: गर्भवती पत्नी से फोन पर बात करने के बाद ट्रक चालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 08 जून। हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर के पास बिटना गांव में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर स्थित एक टाइल्स और ग्रेनाइट शोरूम के बाहर खड़े ट्रक में हिमाचल प्रदेश के एक 30 वर्षीय ट्रक चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस खौफनाक कदम के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बाड़नु गांव के रहने वाले बीनू (30 वर्ष), पुत्र जीतराम के रूप में हुई है। ट्रक के सहचालक (क्लीनर) और बीनू के रिश्तेदार पंकज कुमार ने बताया कि वे दोनों हिमाचल के बरमाना से सीमेंट लोड करके आए थे। बद्दी के पन्जेरा में सीमेंट खाली करने के बाद वे बिटना गांव में रुके थे, जहां से उन्हें ट्रक में ब्लॉक लोड करके वापस लौटना था। पंकज के अनुसार, रात के समय बीनू फोन पर अपनी पत्नी से बात कर रहा था, जिसके बाद सब सो गए। लेकिन जब सुबह पंकज की आंख खुली, तो उसने बीनू के शव को ट्रक के पिछले हिस्से में रस्सी के फंदे से लटका हुआ पाया।

पुलिस की शुरुआती जांच और सहचालक के बयानों से पता चला है कि इस आत्मघाती कदम के पीछे पारिवारिक तनाव और आपसी मनमुटाव एक बड़ी वजह हो सकता है।

बताया जा रहा है कि बीनू की यह दूसरी शादी थी और उसकी पत्नी इस समय छह महीने की गर्भवती है। वहीं पहली शादी से भी बीनू का एक बेटा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मृतक के परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!