Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: चलती HRTC बस में लगी आग, चालक-परिचालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 20 जून। ऊना शहर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तलवाड़ा से बद्दी जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना रेड लाइट चौक के समीप हुई, जहां बस के इंजन वाले हिस्से से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग की लपटें दिखाई देने लगीं।

स्थिति को भांपते हुए चालक और परिचालक ने तुरंत बस को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया और सभी यात्रियों को बिना किसी घबराहट के बाहर निकाल दिया। उनकी तत्परता और सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

बस से धुआं और आग निकलते देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना संबंधित विभाग और अग्निशमन दल को दी गई, जिसके बाद आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बस के इंजन वाले हिस्से में तकनीकी खराबी के कारण लगी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन बस को काफी नुकसान पहुंचा है। समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लेने से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!