Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: मनीषा मित्तल की हत्या का CCTV वीडियो आया सामने, बेहद करीब से चलाई गोलियां

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 20 जून। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला लाइव वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया और पुलिस तफ्तीश के दायरे में आए इस सीसीटीवी फुटेज में चेहरे पर मास्क लगाए दो शूटर सरेआम वारदात को अंजाम देते साफ नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस जघन्य हत्याकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 40 घंटे के भीतर दोनों मुख्य आरोपियों को हरियाणा से दबोच लिया था। पुलिस रिमांड के दौरान अब इस फुटेज के सामने आने से मामले की कड़ियां और पुख्ता हो गई हैं।


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चेहरे पर मास्क लगाए दोनों शूटर स्कूल के मुख्य गेट नंबर-1 के बाहर पहले से ही मनीषा मित्तल का इंतजार कर रहे थे। वे पूरी तैयारी के साथ घात लगाकर बैठे थे। मनीषा मित्तल जैसे ही स्कूल के मुख्य गेट के पास पहुंचीं, दोनों नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और फिर कई राउंड फायर किए। पुलिस जांच के अनुसार, मनीषा मित्तल पर बेहद करीब से लगभग 3 से 4 गोलियां चलाई गईं, जिससे उनकी जान चली गई। वारदात को अंजाम देकर दोनों शूटर मौके से फरार हो गए थे।

हत्या के बाद मनीषा का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें वे स्पष्ट रूप से कह रही हैं कि उनका भाई हिमांक मित्तल उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा है। बताया जा रहा है कि मृतका मनीषा मित्तल का अपने सगे भाई हिमांक मित्तल (निवासी रोहतक) के साथ सरस्वती पैराडाइज स्कूल के मालिकाना हक और संचालन को लेकर लंबे समय से गंभीर विवाद चल रहा था। फिलहाल, पुलिस इस वीडियो को मुख्य साक्ष्य मानकर भाई की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है। बता दें कि इस जघन्य हत्याकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 40 घंटे के भीतर दोनों मुख्य आरोपियों को हरियाणा से दबोच लिया था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!