न्यूज अपडेट्स
शिमला, 09 मई। हिमाचल प्रदेश सरकार 27 साल बाद वित्तीय संकट से उबरने और राजस्व बढ़ाने के लिए ऑनलाइन लॉटरी फिर से शुरू करने जा रही है। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद इसे लॉन्च किया जाएगा।
सरकार ने ऑनलाइन लाटरी शुरू करने के लिए आधुनिक साफ्टवेयर भी तैयार कर लिया है और जैसे ही चुनाव सम्पन्न होने के बाद आदर्श आचार संहिता हटेगी, लाटरी योजना को जमीन पर उतार दिया जाएगा।
