Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल में 11 मई से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 09 मई। हिमाचल में अगले दो दिनों तक मौसम साफ और शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मई को प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां थमी रहेंगी, जिससे किसानों और बागवानों को राहत मिलेगी। हालांकि, 11 मई से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं, जिसके प्रभाव से कई जिलों में मौसम बदल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 11 से 14 मई के दौरान बिजली कड़कने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश के आसार हैं। विशेष रूप से 12 और 13 मई को कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

वहीं, 11 मई के लिए मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!