Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

पुलिस का बड़ा एक्शन, चिट्टे के साथ पंजाब और नयनादेवी के 4 युवक गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 29 अप्रैल। जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 19.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पहले मामले में पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम लोअर लखनपुर लिंक रोड धौलरा मंदिर के पास पहुंची तो 2 युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा, जिससे पुलिस को उन पर शक हुआ। शक के आधार पर तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 15.97 ग्राम चिट्टा बरामद किया। 

आरोपियों की पहचान महकदीप सिंह (24) निवासी दनियाल डाकघर दयानपुर बडाला कलां तहसील बाबा बुकाला साहिब थाना खलचिया जिला अमृतसर पंजाब व अजमेर सिंह (45) निवासी वार्ड नंबर-1, तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ (पंजाब) के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया तथा उनके विरुद्ध थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया।

वहीं, दूसरे मामले में थाना स्वारघाट पुलिस टीम ने कार सवार 2 युवकों से 3.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार थाना स्वारघाट टीम ने गश्त के दौरान बीडीओ कार्यालय स्वारघाट के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक कार (एचपी 91-6874) आई। पुलिस ने संबंधित टीम को जांच के लिए रोका। कार में 2 युवक सवार थे। तलाशी के दौरान उनसे यह चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान कार चालक रविकांत (31) निवासी बनेर तहसील श्री नयना देवी जी तथा राकेश कुमार (25) निवासी नाल डाकघर तन्बौल तहसील श्री नयना देवी व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि वे अपने इर्द-गिर्द होने वाली संदिग्ध गतिविधियों को पुलिस को सूचना देना सुनिश्चित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!