Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन इतने लोगों ने भरें नामांकन

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 29 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन जिले में कुल 16 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

नामांकन पत्र 30 अप्रैल और 2 मई को भी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को सुबह 10 बजे से की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 6 मई तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तकमतदान होगा।

नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 कल्याणा से विशाल तथा वार्ड नंबर 8 से रचना शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर परिषद बिलासपुर में वार्ड नंबर 11 से मुकेश भाटिया और रोशन लाल सहगल, वार्ड नंबर 8 से रजनी तथा वार्ड नंबर 9 से अमित कुमार ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। नगर पंचायत तलाई के वार्ड नंबर 5 से पृथ्वी चंद ने भी नामांकन दाखिल किया।

इसी क्रम में नगर परिषद श्री नैना देवी जी में भी कई प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 1 से दीपक शर्मा और महेश कुमार, वार्ड नंबर 3 से सीताराम और रमन कुमार, वार्ड नंबर 4 से लता कुमारी, वार्ड नंबर 5 से आरती और अमन कौशिक, वार्ड नंबर 6 से नेहा शर्मा तथा वार्ड नंबर 7 से दीक्षा ने अपने-अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!