Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: 45 पेटी अवैध शराब बरामद, क्षेत्र में मचा हड़कंप, घर में छुपाई थी शराब

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 30 अप्रैल। गगरेट के अम्बोटा गांव में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक घर से 45 पेटी से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद की है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विभाग ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि अम्बोटा गांव के एक मकान में अवैध रूप से शराब की बड़ी खेप छुपाकर रखी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद आबकारी निरीक्षक प्रदीप कुमार और राकेश रहालिया के नेतृत्व में टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापा मारा।

छापेमारी के दौरान जब टीम ने घर की तलाशी ली तो वहां अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 45 पेटी से अधिक मात्रा बरामद हुई। घर के भीतर इतनी बड़ी खेप को छुपाकर रखा गया था, जिसे देखकर टीम के सदस्य भी हैरान रह गए। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है।

आबकारी विभाग के उपायुक्त विशाल गोरला ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ विभाग पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में खलबली मच गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!