Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पंचायत चुनावों की घोषणा, चुनावों का शेड्यूल जारी, आचार संहिता लागू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 28 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की 3,754 पंचायतों के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा।  26 मई को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। द्वितीय चरण का मतदान 28 मई और 30 मई को तृतीय चरण होगा।  वहीं, अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन पत्र 7, 8 और 11 मई को दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन की जांच 12 मई को होगी। उम्मीदवार 15 मई तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। वहीं, पंचायत चुनाव की मतगणना वोटिंग के तुरंत बाद की जाएगी।

निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने जानकारी दी कि इस बार कुल 50,48,000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विशेष बात यह है कि इस चुनावी प्रक्रिया में लगभग 51,000 युवा मतदाता पहली बार अपने वोट डालेंगे। खाची ने स्पष्ट किया कि नियमों के अनुसार उपप्रधान पद के लिए कोई आरक्षण लागू नहीं होता है। वहीं, पंचायत चुनाव की मतगणना वोटिंग के तुरंत बाद की जाएगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुल्लू जिले की आनी और नग्गर ब्लॉक की दो पंचायतों में अभी चुनाव नहीं करवाए जाएंगे। इन पंचायतों का वर्तमान कार्यकाल वर्ष 2027 में पूरा होना है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!