Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: लाडली का गम नहीं सह पाई मां, बीमार हालत में IGMC में भर्ती

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 28 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुए सिया हत्याकांड की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सरकाघाट उपमंडल के नैण गांव एक बेटी की दर्दनाक मौत ने जहां गांव में सन्नाटा फैला दिया है। वहीं उसके परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है, जिससे उबर पाना मुश्किल हो गया है।

सबसे ज्यादा दर्द उसकी मां रक्षा देवी झेल रही हैं, जिनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। बेटी को खोने का सदमा रक्षा देवी के लिए असहनीय साबित हो रहा है। पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित मां इस गहरे दुख को सहन नहीं कर पा रही हैं।

परिजनों के अनुसार, वह बार-बार अपनी बेटी सिया का नाम लेकर रोने लगती हैं और कई बार बेहोश हो जाती हैं। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए परिवार उन्हें IGMC शिमला लेकर गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी जांच करेंगे।

परिवार को अब भी न्याय का इंतजार है, लेकिन इस बीच मां का दर्द हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। गांव में भी इस घटना के बाद भारी शोक का माहौल है और लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

उधर, इस मामले में मुख्य आरोपी विकास पटियाल को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है। न्यायिक हिरासत में चल रहे आरोपी के व्यवहार को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे जोनल अस्पताल मंडी में कड़ी सुरक्षा के बीच मनोरोग विशेषज्ञ के पास जांच के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी नशीले पदार्थों का आदी है।

विशेषज्ञों की सलाह के बाद आरोपी का इलाज जेल में ही शुरू कर दिया गया है, ताकि वह कानूनी प्रक्रिया के दौरान मानसिक रूप से सक्षम बना रहे। पुलिस विभाग ने भी मामले की चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है, जिससे पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!