Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

क्षेत्रीय अस्पताल में संदिग्ध व्यक्ति से बढ़ी चिंता, तांत्रिक विद्या की वस्तुएं भी बरामद

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 09 मार्च। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पिछले कई दिनों से एक संदिग्ध युवक के घूमने का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में अलग-अलग स्थानों पर बैठकर समय बिताने वाला यह युवक राहगीरों और मरीजों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के पास से कुछ ऐसी वस्तुएं भी मिली हैं, जिन्हें तंत्र-विद्या से जोड़कर देखा जा रहा है। इस जानकारी के मिलते ही अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की।

फिलहाल मामले को संज्ञान में लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत सुरक्षाकर्मियों को दें।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से भी मांग की है कि अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!