Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: बस को ओवरटेक करने की कोशिश में बीच में फंसी पिकअप, तीन वाहनों का हुआ नुकसान

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 09 मार्च। बिलासपुर बस स्टैंड के साथ लगते पुरानी तहसील के पास सोमवार को एक पिकअप और दो बसों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप चालक ने एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से दूसरी बस आ गई, जिससे पिकअप दोनों बसों के बीच फंस गई और जोरदार टक्कर हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में तीनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!