Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: शिव प्रताप शुक्ल अब तेलंगाना के राज्यपाल, CM सुक्खू ने दी भावनात्मक विदाई

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 09 मार्च। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भावनात्मक विदाई दी। 

इस अवसर पर उनके साथ उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, जन-प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्यपाल को प्रदेश के प्रति उनकी सेवाओं के सम्मान स्वरूप औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने शिव प्रताप शुक्ल को उनके भावी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश के विकास में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों ने राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!