Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Israel Iran US War: भारत सरकार की पहल, विदेश में फंसे भारतीयों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
नेशनल डेस्क। पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब आम नागरिकों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव के बीच सऊदी अरब के जेद्दा शहर में मौजूद भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए भारत सरकार ने विशेष कदम उठाए हैं।

जेद्दा में फंसे भारतीयों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर सक्रिय किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर लोग व्हाट्सएप नंबर +966536209704 और लैंडलाइन नंबर 00 966 12 2614093 पर संपर्क कर सकते हैं। इन माध्यमों से आपात स्थिति में मार्गदर्शन, जानकारी और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर भरोसा करें। दूतावास और संबंधित अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सहायता मुहैया कराई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!