Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: नंगल नहर में युवक युवती ने लगाई छलांग, लोगों ने किया रेस्क्यू, गंभीर हालत में PGI रेफर

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 09 मार्च। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव के युवक और युवती द्वारा नहर में कूदकर जान देने की कोशिश का मामला सामने आया है। 

घटना नंगल से श्री आनंदपुर साहिब जाने वाले मार्ग पर स्थित गग गांव के पास की है। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से दोनों की जान बच गई, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार हरोली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक और युवती ने गग गांव के पास बहती नहर में अचानक छलांग लगा दी। उन्हें नहर में डूबता देख आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना दोनों को पानी से बाहर निकाला। रैस्क्यू का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नहर से बाहर निकालने के बाद दोनों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। चूंकि घटना पंजाब क्षेत्र में हुई है, इसलिए पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!