न्यूज अपडेट्स
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों कीे बाद शिवम दुबे की 8 गेंदों पर 26 रन की पारी (3 चौके और 2 छक्के) की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से जिम्मी नीशम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके और अब कीवी टीम के सामने 256 रन का लक्ष्य है।
भारत ने पारी की शानदार शुरुआत की और पहला विकेट 98 पर गंवाया जब अभिषेक शर्मा 7.1 ओवर में रचिन रविंद्र की गेंद पर टिम सीफर्ट के हाथों कैच आउट हुए। अभिषेक ने 21 गेंदों पर 52 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। संजू सैमसन एक बार फिर शतक पूरा नहीं कर सके। उन्होंने 46 गेंदों पर 89 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। वह 15.1 ओवर में जेम्स नीशम की गेंद पर बाउंड्री पर खड़े कोल मैककोन्ची ने कैच लपका। संजू सैमसन ने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया है।
ईशान किशन 15.5 ओवर में नीशम की गेंद पर मार्क चैपमैन की गेंद पर कैच आउट हुए। ईशान ने 25 गेंदों पर 54 रन बनाए जिसमें 4 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। नीशम ने 15.6 ओवर में सूर्यकुमार यादव को पहली गेंद पर पवेलियन भेजा। सूर्यकुमार ने छक्का लगाने की कोशिश की और बाउंड्री पर रचिन के हाथों कैच आउट हो गए। भारत को आखिरी झटका हार्दिक पांड्या का लगा जो 18.2 ओवर में 13 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। वह मैट हेनरी गेंद पर मिशेल सेंटनर के हाथों कैच आउट हुए। अंत में शिवम दुबे (26 रन) और तिलक वर्मा (8) नाबाद लौटे।
प्लेइंग 11
भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड : टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
