Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पुलिस हिरासत से भागा आरोपी, कुछ देर बाद किया गिरफ्तार, पुलिस कर्मी सस्पेंड

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 09 मार्च। जिला मुख्यालय नाहन में उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जब एनडीपीएस एक्ट का एक आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को बस स्टैंड के पास से दोबारा गिरफ्तार कर लिया। 

जानकारी के अनुसार आरोपी अब्दुल माजिद (24) पुत्र साजिद निवासी छटेला, पोस्ट ऑफिस जसौई, तहसील व थाना तितावी, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ थाना सदर नाहन में 15 जुलाई 2024 को एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। करीब डेढ़ वर्ष से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। पुलिस ने उसे 5 मार्च 2026 को उसके घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 6 मार्च को अदालत में पेश करने पर न्यायालय ने आरोपी को 10 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। 

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम आरोपी को पुलिस चौकी कच्चा टैंक लाया गया था। इसी दौरान करीब 5.15 बजे आरोपी ने मौका पाकर एक पुलिस कांस्टेबल को धक्का दिया और हिरासत से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें रवाना कर दी गईं। पुलिस ने सर्च अभियान चलाते हुए आरोपी को कुछ घंटों के भीतर बस स्टैंड के नजदीक छिपे हुए पकड़ लिया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी अंधेरा होने का इंतजार कर रहा था, ताकि मौके से फरार हो सके।

उधर, मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं फरार होने के मामले में आरोपी के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि फरार आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!