Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: जेबीटी के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से 6 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, अधिसूचना जारी

Anil Kashyap
By -
0
Himachal: Recruitment for 600 JBT posts, applications can be made from March 16 to April 6, notification issued
HPRCA: Photo

न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 10 मार्च। जेबीटी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हमीरपुर स्थित प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जे.बी.टी. के 600 पदों पर जॉब ट्रेनी आधार पर भर्ती निकाली है। 

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक इच्छुक अभ्यर्थी 16 मार्च से 6 अप्रैल तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। तय अवधि के उपरांत कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इन पदों के लिए 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 

जमा 2 पास व जे.बी.टी. या डी.एल.एड. का कोर्स या डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी टैट पास होना चाहिए। आवेदन फीस 800 रुपए निर्धारित है। त्रुटि होने पर सुधार करने के लिए 100 रुपए अतिरिक्त फीस देनी होगी।

पदों में सामान्य के 224, ई.डब्ल्यू.एस. के 73, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के 8, ओबीसी (यूआर) के 95, ओबीसी (बीपीएल) के 22, ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के 2, एससी (यूआर) के 118, एससी (बीपीएल) के 22, एससी (डब्ल्यूएफएफ) के 3, एसटी (यूआर) के 25, एसटी (बीपीएल) के 8 पद शामिल हैं। यह जानकारी चयन आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!