न्यूज अपडेट्स
हिमाचल डेस्क। अमेरिका, ईरान, इस्राइल के बीच चल रही तनातनी के चलते आई.ओ.सी, ने गैस सिलैंडर की बुकिंग के नियमों में बदलवा किए है। ऐसे में अब घरेलू सहित अन्य गैस बुकिंग 15 दिन नहीं 25 दिन बाद होगी। ऐसे में घरों में गृहियां सावधानी से गैस खर्च करनी होगी। आई.ओ.सी ने प्रदेश में यह व्यवस्था लागू कर दी है। ऐसे में अब गैस बुकिंग के लिए 10 दिन अतिरिक्त इंतजार करना होगा। इससे पहले गैस बुक नहीं होगी। वहीं राजधानी शिमला की गैस एंजैसियों सहित प्रदेश के सभी गैस एंजैसियों के सॉफ्टवेयर भी अपड़ेट हो गए हैं।
सॉफ्टवेयर के अपडेट होते ही अब घरेलू व कर्मिशियल गैस उपभोक्ता 25 दिनों से पहले गैस बुकिंग नहीं करवा सकेंगे। मौजूदा समय में गैस बुकिंग 15 दिनों में हो जाती थी। गैस एंजेसियों के अपडेट हुए सॉफ्टवेयर के तहत गैस एंजैसी में 25 दिनों से पहले कोई भी गैस बुक होगी ही नहीं।
शिमला स्थित गैस कं पनियों के मालिकों को कहना है कि सोमवार को जब आई.ओ.सी ने प्रदेश में सॉफ्टवेयर अपडेट किया है। गैस कपंनियों ने भी उपभोक्ताओं से कहा कि वह गैस संभल कर खर्च करें ताकि कोई परेशानी न आए।
