Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: विधायक आशीष बोले - मुझे और मेरे परिवार को जेल में रखना है तो रख लो, सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 21 मार्च। हमीरपुर के सदर विधायक आशीष शर्मा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राजनीतिक षड्यंत्र के चलते पिछले अढ़ाई साल से उन पर और उनके परिवार पर लगातार झूठे मुकद्दमे दर्ज किए जा रहे हैं। 

विधायक आशीष शर्मा ने पुलिस जांच का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि उनके परिवार ने कानून का पूरा सम्मान किया है। उन्होंने बताया कि उनके भाई और चाचा ने पुलिस जांच में पूरा सहयोग दिया है और अब तक वे 100 बार पुलिस जांच में शामिल हो चुके हैं।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सदर विधायक ने कहा कि अगर पुलिस मुझे और मेरे परिवार को जेल में रखना चाहती है, तो बेझिझक रख ले, लेकिन पुलिस अपनी मर्जी से किसी को भी आरोपी नहीं बना सकती है। विधायक ने न्यायपालिका पर अपनी गहरी आस्था जताते हुए कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। 

उन्होंने कहा कि कानून में हर व्यक्ति को न्यायालय से जमानत लेने का अधिकार प्राप्त है। हम माननीय न्यायालय के सभी आदेशों की पालना करते हुए इस कानूनी लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे। आशीष शर्मा ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर अटूट भरोसा है और अंततः इस पूरे मामले में सत्य की ही जीत होगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!