Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी ! 100 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब होगा इंटरव्यू

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 07 मार्च। करसोग क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक बेहतरीन मौका सामने आया है। उप-रोजगार कार्यालय करसोग के प्रभारी रोहित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। ये सभी पद नियमित आधार पर केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।

रोहित गुप्ता ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 8 घंटे की ड्यूटी के लिए 14,500 से 17,500 रुपए प्रतिमाह और 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 19,500 से 23,500 रुपए प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईपीएफ, ईएसआई और अन्य लाभ भी कंपनी द्वारा दिए जाएंगे। चयनित युवाओं को हिमाचल प्रदेश, गुजरात और चंडीगढ़ में नियुक्ति दी जा सकती है।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या उससे अधिक होनी चाहिए। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इसके अलावा शारीरिक मापदंडों में आवेदक की लंबाई कम से कम 168 सैंटीमीटर और वजन 52 से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 13 मार्च को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक उप-रोजगार कार्यालय करसोग (मंडी) में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। आवेदकों को अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रिज्यूम और रोजगार पंजीकरण पत्र साथ लाना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!