न्यूज अपडेट्स
देहरा, 7 मार्च। देहरा के पास निर्माणाधीन सेंट्रल यूनिवर्सिटी के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक बाइक की एचआरटीसी बस के साथ जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए।
हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल देहरा रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बाइक और हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
