Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: दसवीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, नदी में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 07 मार्च। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां वजीर बावड़ी पुल से एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। 

जानकारी के अनुसार नदी में कूदने वाली किशोरी की पहचान वैशाली पुत्री प्रमोद कुमार निवासी गांव प्रादंली, डाकघर देवठी व जिला शिमला के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में 10वीं कक्षा की छात्रा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। हालांकि, सतलुज नदी का बहाव काफी तेज होने होने के कारण अभी तक तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और स्थानीय गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हुए हैं। 

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि वजीर बावड़ी पुल इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाओं का गवाह रह चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!