Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पानी के टैंक में कोबरा, स्कूल में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 07 मार्च। सिरमौर जिले के विकास खंड नाहन के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जमटा में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब स्कूल के पानी के टैंक में एक जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। स्कूल परिसर में सांप की खबर फैलते ही विद्यार्थियों और स्टाफ में दहशत फैल गई। स्कूल प्रशासन ने बिना देरी किए तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही जमटा रेंज के रेंज ऑफिसर प्रेम सिंह कंवर हरकत में आए। उन्होंने तुरंत अपनी टीम को रैस्क्यू उपकरणों के साथ स्कूल भेजा। रैस्क्यू ऑप्रेशन की जिम्मेदारी अनुभवी फोरैस्ट गार्ड संदीप कुमार चौधरी को सौंपी गई। उनके साथ फोरैस्ट गार्ड सुखचैन और सचिन कुमार चौधरी भी शामिल थे। मौके पर पहुंचकर टीम ने चपरासी मदन सिंह के सहयोग से सावधानीपूर्वक रैस्क्यू ऑप्रेशन शुरू किया। काफी मशक्कत और सूझबूझ के बाद टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। 

सांप को पकड़ने के बाद फोरैस्ट गार्ड संदीप कुमार चौधरी ने पुष्टि की कि पकड़ा गया सांप स्पेक्टेकल्ड कोबरा प्रजाति का था, जोकि बेहद जहरीला माना जाता है। वन विभाग की टीम ने सांप को डिब्बे में बंद कर स्कूल परिसर से दूर सुरक्षित सरकारी जंगल में छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने के बाद स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। रेंज ऑफिसर प्रेम सिंह कंवर ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखने पर उन्हें नुक्सान पहुंचाने की बजाय तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!