Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: लोकमित्र केंद्रों के लिए सरकार ने जारी की SOP, शुल्क ज्यादा लेने पर ब्लॉक होगी ID

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 07 मार्च। लोकमित्र और आधार केंद्रों पर सरकार ने सख्ती की है। अब लोकमित्र केंद्र संचालक यदि सरकार द्वारा निर्धारित सेवा शुल्क से अधिक राशि वसूलेगा तो उसकी आइडी ब्लाक कर दी जाएगी। 

पहली बार ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित केंद्र की कामन सर्विस सेंटर आइडी को एक महीने के लिए ब्लाक कर दिया जाएगा। इसके साथ उसे चेतावनी दी जाएगी।

बार-बार उल्लंघन की स्थिति में निलंबन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। यदि संचालक नहीं सुधरा और बार-बार नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसकी आइडी को स्थायी रूप से रद भी किया जा सकता है। डिजिटल टेक्नोलाजी एंड गवर्नेंस विभाग ने शनिवार को एसओपी जारी कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!