Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: नशेड़ी युवक का अस्पताल में तांडव, डॉक्टर - नर्स और पुलिस से बदसलूकी, लाखों रुपए के उपकरण तोड़े

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 19 मार्च। मंडी जिले के करसोग सिविल अस्पताल में एक सनसनीखेज वाकया सामने आया। मेडिकल के लिए पुलिस द्वारा लाए गए एक नशे में धुत युवक ने अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में जमकर तांडव मचाया। आरोपी ने न केवल ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस के साथ गाली-गलौज की, बल्कि लाखों रुपए के जीवन रक्षक उपकरण भी तोड़ डाले। इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी और मरीजों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना बुधवार रात करीब 12:50 बजे की है। पुलिस एक युवक को मेडिकल जांच के लिए करसोग के सिविल अस्पताल लेकर पहुंची थी। जैसे ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मेडिकल की प्रक्रिया शुरू की, नशे में चूर युवक ने अचानक हिंसक और आक्रामक रूप धारण कर लिया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय निखिल नेगी पुत्र हेम चंद निवासी गांव कोट (करसोग) के रूप में हुई है।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक आरोपी निखिल ने एमरजैंसी वार्ड में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान उसने मरीजों की जान बचाने के काम आने वाली ईसीजी मशीन और ऑक्सीजन फ्लो मीटर जैसे बेहद महत्वपूर्ण और कीमती उपकरणों को चकनाचूर कर दिया। नशेड़ी युवक यहीं नहीं रुका, उसने वार्ड के दरवाजे, फर्नीचर और वहां रखी दवाइयों को भी भारी नुक्सान पहुंचाया। आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, स्टाफ नर्स, सुरक्षा गार्ड और खुद उसे वहां लेकर आए पुलिस कर्मियों के साथ भी जमकर गाली-गलौज की और उन्हें धमकियां दीं। युवक के इस हिंसक व्यवहार और तोड़फोड़ की आवाजों से अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य मरीजों और उनके तीमारदारों में खौफ पैदा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की अतिरिक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और काबू पाया। एमरजैंसी वार्ड में बिखरा सामान, टूटे उपकरण और क्षतिग्रस्त फर्नीचर आरोपी के इस तांडव की गवाही दे रहे थे। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने डॉ. अजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी निखिल नेगी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!