Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: एम्बुलेंस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, पायलट और EMT ने करवाया सफल प्रसव

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 19 मार्च। जिला कुल्लू के बंजार क्षेत्र में 108 एम्बुलैंस सेवा एक बार फिर गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर उभरी है। बालीचौकी 108 एम्बुलैंस के स्टाफ ईएमटी दिने राम और पायलट निक राम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एक महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया है।

जानकारी के अनुसार पलाहच निवासी रक्षा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाया जा रहा था। जब एम्बुलैंस लारजी के समीप पहुंची तो रक्षा देवी की पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई। अस्पताल पहुंचने में देरी देख ईएमटी दिने राम और पायलट निक राम ने रात करीब 3:41 बजे एम्बुलैंस सड़क किनारे खड़ी कर प्रसव करवाने का निर्णय लिया।

इन स्वास्थ्य वीरों की मदद से रक्षा देवी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। सफल प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित कुल्लू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों की स्थिति सामान्य है। परिजनों ने आपातकालीन समय में तत्परता दिखाने के लिए 108 स्टाफ का आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!