Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

ऊना में गुंडागर्दी! बाइक में पेट्रोल डलवाया फिर कर्मचारी को पिस्तौल दिखाकर धमकाया

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 19 मार्च। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए दो अज्ञात नकाबपोश युवकों ने फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना वीरवार सुबह करीब 5 बजे ऊना सब्जी मंडी के समीप अंब रोड स्थित 'ओंकार इण्डेन ऑयल' पेट्रोल पंप पर पेश आई। यहां बाइक सवार शातिरों ने पहले पेट्रोल भरवाया और फिर भुगतान करने के बजाय कर्मचारी पर पिस्तौल तानकर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों और पंप कर्मियों में दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह तड़के जब पंप पर चहल-पहल कम थी, तब एक मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात युवक पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से 200 रुपए का पेट्रोल डालने को कहा। जैसे ही कर्मचारी ने पेट्रोल डालने के बाद पैसों की मांग की, पीछे बैठे युवक ने अचानक पिस्तौल निकाल ली और कर्मचारी को धमकाया। इससे पहले कि पंप के अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते या शोर मचाते, आरोपी तेज रफ्तार में वहां से रफूचक्कर हो गए। 

सूचना मिलते ही ऊना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पंप पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर खंगाल रही है ताकि आरोपियों के हुलिए और बाइक के नंबर का पता लगाया जा सके। आसपास के रास्तों पर लगे कैमरों की भी निगरानी की जा रही है।

ऊना एसपी सचिन हीरेमठ ने कहा, "हमें मामले की सूचना मिली है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।" वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!