Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: कॉलेज में दुपट्टा लेकर पहुंची BA की छात्रा, उठा लिया खौफनाक कदम

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 19 मार्च। जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित केएलबी कॉलेज के परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीए द्वितीय सेमेस्टर की एक छात्रा का शव क्लासरूम के पंखे से लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान तनु (निवासी ढंडेरा गांव, तिनबड़) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि छात्रा आमतौर पर जिस बस से कॉलेज आती थी, उसकी जगह वह आज सुबह की पहली बस पकड़कर जल्दी कॉलेज पहुंच गई थी। कॉलेज की यूनिफॉर्म 'पेंट-शर्ट' होने के बावजूद, वह घर से अपने साथ एक दुपट्टा लेकर आई थी, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह इस आत्मघाती कदम के लिए पहले से मानसिक रूप से तैयार थी।

कॉलेज के कैमरों की जांच में पाया गया कि छात्रा क्लासरूम में पहुंचने के बाद कुछ देर के लिए बाथरूम गई। वहां से लौटने के बाद उसने क्लासरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दुपट्टे का फंदा बनाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। कॉलेज स्टाफ ने जब उसे फंदे पर झूलते देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

छात्रा के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन विलाप करते हुए कॉलेज पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। फिलहाल छात्रा ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा के मोबाइल फोन और पिछले कुछ दिनों के व्यवहार की जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!