Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: ड्यूटी से लौट रहे पटवारी की कार और ट्रक की भयानक टक्कर, मौके पर हुई मौत

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 19 मार्च। पुलिस थाना माजरा के तहत नैशनल हाईवे-07 पर धौलाकुआं क्षेत्र में ड्यूटी पूरी कर लौट रहे एक पटवारी की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार कोडगा चांदनी निवासी वीरेंद्र सिंह (40) निवासी धौलाकुआं में पटवारी के पद पर तैनात थे। बुधवार शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच वह अपने कार्य से लौटते समय धौलाकुआं क्षेत्र में अपनी कार के पास खड़े होकर डिग्गी से सामान निकाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि ट्रक को डिटेन कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!