Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: बंदला पंचायत में गहराया जल संकट, 5 दिन से सूखे नल, पानी के लिए तरसे लोग

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 19 मार्च। जिला बिलासपुर की बंदला पंचायत में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। स्थिति यह है कि पिछले 5 दिनों से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीण रोजाना पानी आने का इंतजार करते हैं, लेकिन नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं आ रही है। इस समस्या से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार से लाखों रुपये वेतन लेने वाले अधिकारी इस गंभीर समस्या के प्रति उदासीन बने हुए हैं, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, पानी की सप्लाई स्कीम में बिजली से जुड़ी कोई तकनीकी समस्या आई है, जिसके कारण जलापूर्ति बाधित हुई है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि पांच दिनों के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही पानी की समस्या बनी रहती है, लेकिन ठेकदारी प्रथा लागू होने के बाद हालात और खराब हो गए हैं। आरोप है कि ठेकेदार मनमानी करते हैं और शिकायतों के बावजूद विभाग द्वारा केवल चेतावनी देकर मामला टाल दिया जाता है, कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती।

स्थानीय निवासी अनिल ने कहा लगातार आ रही पानी की समस्या को लेकर स्थाई समाधान के लिए अब डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री और मुख्य सचिव को शिकायत भेज दी है और मांग की है जिस भी स्तर लापरवाही की जा रही है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

वहीं, जब इस मामले को लेकर विद्युत विभाग के एसडीओ से बात की गई, तो उन्होंने साफ कहा कि आईपीएच विभाग की ओर से उन्हें किसी भी तरह के फॉल्ट की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर सूचना मिलती, तो अब तक समस्या का समाधान किया जा चुका होता।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!