Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: CM सुक्खू 20 मार्च को पेश करेंगे चौथा बजट, RDG बंद होने से बजट पर पड़ेगा असर

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 03 मार्च। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 20 मार्च को अपना चौथा बजट प्रस्तुत करेंगे। विधानसभा बजट सत्र की शुरूआत ब्रेक के बाद 18 मार्च से होगी, जिसमें पहले 2 दिन राज्यपाल अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 

चर्चा पूरी होने के बाद दूसरे दिन मुख्यमंत्री उत्तर देंगे। इसके बाद 20 मार्च को बजट पेश होगा और इस पर 4 दिन चर्चा होगी। सत्र का समापन 30 मार्च को होने की संभावना है। ब्रेक से पहले विधानसभा बजट सत्र का शुभारंभ गत 16 फरवरी को शुरू हुआ था।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से प्रस्तुत पिछले 3 बजट का आकार 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक रहा। वर्ष 2023-24 का बजट आकार 53413 करोड़ रुपए, वर्ष 2024-25 का 58444 करोड़ रुपए और वर्ष, 2025-26, 58514 करोड़ रुपए रहा। राजस्व घाटा अनुदान (आर.डी.जी.) बंद होने से उपजे हालात के कारण इस बार बजट आकार पिछले बजट के आसपास रहने की संभावना है।

ब्रेक के बाद शुरू होने वाले बजट सत्र को लेकर पक्ष-विपक्ष फिर से रणनीति बनाएंगे। इसके लिए बाकायदा दोनों दलों के विधायक दलों की बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी। इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी ब्रेक के बाद शुरू होने वाले सत्र को लेकर नए सिरे से तैयारियों को अंतिम रूप देंगे, जिसमें उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से मंत्रणा की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!