न्यूज अपडेट्स
सोलन, 03 मार्च। सालोगड़ा व बालूघाटी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ढाई साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी, जो बच्चे का सौतेला पिता बताया जा रहा है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मामला तब सामने आया जब आरोपी मासूम की ला*श छुपाने की कोशिश कर रहा था और इसी दौरान किसी ने उसे देख लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राज बहादुर नामक आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
