Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: HRTC के 65 कर्मचारियों का प्रमोशन, प्रबंधन ने जारी किए आदेश

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 03 मार्च। एचआरटीसी के विभिन्न श्रेणियों के 65 कर्मचारियों को पदोन्नत किया है। निगम प्रबंधन द्वारा जारी आदेशों के तहत अलग-अलग वर्गों में कार्यरत कर्मचारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 कर्मचारियों को अधीक्षक ग्रेड-2 से अधीक्षक ग्रेड-1 पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके अतिरिक्त 29 कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीशियन ग्रेड-2 से तकनीशियन ग्रेड-1 बनाया गया है। 

17 उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है। साथ ही 10 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नत कर लिपिक पद पर नियुक्त किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!