Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पहली सैलरी लेने से पहले ही थम गई जिंदगी की रफ्तार, कांस्टेबल नेहा का निधन

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 03 मार्च। राजगढ़ विकास खंड के भाणत के मनोण गांव की 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल नेहा शर्मा के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बस्सी में तैनात नेहा शर्मा मनोज गांव की स्थायी निवासी थी। 

वह निशा शर्मा एवं कमल दत्त शर्मा की पुत्री थीं। हाल ही में पुलिस विभाग में नियुक्त हुई नेहा ने अपने कर्त्तव्य पथ पर कदम ही रखा था कि अचानक बीमारी ने उनकी जीवन यात्रा को रोक दिया।

भाग्य की विडंबना यह रही कि नेहा अपनी पहला वेतन भी स्वयं प्राप्त नहीं कर सकीं। उनकी मृत्यु के पश्चात सोमवार को उनके खाते में पहला वेतन जमा हुआ, ठीक उसी दिन जब पैतृक गांव मनोण में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इस मार्मिक संयोग ने उपस्थित लोगों की आंखें नम कर दीं। 

नेहा के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, रिश्तेदारों और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। पुलिस विभाग की ओर से उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

बस्सी के डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नेहा एक अनुशासित, मेहनती और योग्य सिपाही थीं, जिनसे विभाग को बहुत उम्मीदें थीं। उन्होंने बताया कि पुलिस वैल्फेयर फंड से 35,000 रुपए तथा रिटायरमैंट फंड से 25,000 रुपए की फौरी राहत राशि नेहा के पिता कमल दत्त शर्मा को प्रदान की गई है। इस अवसर पर दरोह के डीएसपी तिलक राज शांडिल तथा राजगढ़ के डीएसपी वीसी नेगी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!