Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: CM सुक्खू को रहती है जल्दबाजी, हिमकेयर योजना से संबंधित तथ्य गलत: जयराम

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 28 मार्च। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बहुत जल्दबाजी रहती है। इसी कारण उनकी तरफ से हिम केयर योजना को लेकर जो तथ्य सामने रखे गए हैं, वे सत्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पुरुष की बच्चेदानी संबंधी बिल थमाने की जानकारी सही नहीं है, क्योंकि इससे संबंधित दवा का प्रयोग कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तथ्यों को खंगाला गया तो पता चला कि कैंसर से ग्रस्त मरीजों के लिए ऐसी दवा का प्रयोग किया गया।

विधानसभा में स्वास्थ्य से संबंधित लाए गए कटौती प्रस्ताव के दौरान चर्चा में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि हिम केयर को लेकर कुछ गलत हुआ है तो उसकी जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि यदि हिम केयर में कुछ गलत हुआ है तो उसे ठीक किया जाए, लेकिन इसे बंद करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सही नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि योजना के नाम पर अनियमितता के आरोप लगाकर नेक कार्य में जुटे चिकित्सकों को बदनाम करना सही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेरचौक मैडीकल यूनिवर्सिटी को बदलने की शरारत की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2 प्रमुख स्थानों पर रोबोटिक सर्जरी को शुरू करना तो समझ में आता है, लेकिन 5 जगह बिना आधारभूत सुविधा के मरीजों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालना सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के समय सेवाएं देने वाले आऊटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकालना गलत है। उन्होंने कहा कि न्यू ट्रामा सैंटर के लिए आऊटसोर्स एजैंसी को काम दिया गया, लेकिन क्रियाशील नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष से चम्बा और हमीरपुर मैडीकल कॉलेज में फर्नीचर को खरीदने का काम पूरा नहीं हो पाया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा केंद्र से स्वास्थ्य योजनाओं के तहत पैसा देने को तैयार हैं, लेकिन राज्य सरकार को उसे खर्च करना चाहिए।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र में ओटीए तैनात न होने से ऑप्रेशन नहीं होने का मामला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चर्चा के दौरान उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को लेकर भी उस समय कुछ टिप्पणी की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने पूछा कि क्या विधायक कमलेश ठाकुर कुछ बोलना चाहती है। इसके बाद विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि मैं अभी सीख रही हूं। हमें इन चीजों को सर माथे पर लेना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने कहा कि राज्य सरकार नेता प्रतिपक्ष की तरफ से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर दिए गए सुझाव पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि जहां भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता होगी, उस दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा कोविड-19 के दौरान सेवाएं देने वाले कर्मचारियों की सेवाएं फिर से लेने पर भी विचार किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!