Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 42 वाहनों के चालान कर किए जब्त

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 29 मार्च। जिला सिरमौर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह अभियान एस.पी. सिरमौर के निर्देशानुसार योजनाबद्ध तरीके से संचालित किया गया। 

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त कुल 42 वाहनों के चालान किए। इनमें से 39 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत और 3 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा सभी संबंधित वाहनों को जब्त (इम्पाउंड/डिटेन) कर लिया गया है। साथ ही इन मामलों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में प्रस्तुत किया गया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!