न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 10 मार्च। बिलासपुर जिले में सोमवार सुबह गौतम–बस घुमारवीं से भगेड रोड पर एक बस हादसे का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार बस को पीछे करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे खाई की ओर फिसल गई।
आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि बस खाई में फिसलने के बाद कुछ दूरी पर जाकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग को भी सूचित किया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
