न्यूज अपडेट्स
हमीरपुर, 10 मार्च। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में दोसड़का के पास बस और कार के बीच टक्कर का मामला सामने आया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस और एक कार आपस में टकरा गई, जिससे दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
फिलहाल हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
