Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: केंद्र सरकार का बड़ा फरमान, कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 10 मार्च। हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN) सहित पूरे प्रदेश में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की सप्लाई अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई है। केंद्र सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने और एलपीजी की संभावित कमी को देखते हुए यह कड़ा कदम उठाया है।

केंद्रीय मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, फिलहाल 19 किलो, 47.5 किलो और 425 किलो के व्यावसायिक सिलिंडरों की रिफिलिंग पर रोक लगा दी गई है। इसके पीछे दो मुख्य कारण माने जा रहे हैं।

आम जनता के लिए घरेलू गैस की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना।

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका।

हिमाचल का 'औद्योगिक हब' माना जाने वाला बीबीएन क्षेत्र इस फैसले से सबसे अधिक प्रभावित है। फार्मा, पैकेजिंग, फूड प्रोसेसिंग और गत्ता निर्माण जैसे उद्योगों में ईंधन के रूप में भारी मात्रा में एलपीजी का उपयोग होता है। प्रदेश भर के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के सामने संचालन का संकट खड़ा हो गया है।

गैस कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटरों के बीच परवाणू में हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई है, लेकिन रिफिलिंग दोबारा शुरू होने को लेकर अभी कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उन्हें केंद्र से स्पष्ट निर्देश प्राप्त हुए हैं। हालांकि, नागरिक आपूर्ति विभाग को अभी लिखित आधिकारिक आदेश का इंतजार है।

आपूर्ति बंद होने से न केवल उत्पादन प्रभावित हो रहा है, बल्कि छोटे व्यापारियों और ढाबा संचालकों की आजीविका पर भी तलवार लटक गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!