न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 26 मार्च। उपायुक्त राहुल कुमार ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 89 तथा पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9(5) के तहत जिला परिषद वार्डों के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन अधिसूचित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि 16 मार्च 2026 को प्रारूप जारी कर 19 मार्च तक आपत्तियां व सुझाव आमंत्रित किए गए थे, लेकिन कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। इसके बाद परिसीमन को अंतिम रूप दिया गया। अब आगामी जिला परिषद चुनाव इसी आधार पर करवाए जाएंगे।
जिला परिषद बिलासपुर के 14 वार्डों का पूरा वर्गीकरण इस प्रकार है:
वार्ड नंबर 1: घण्डालवीं
भपराल, लन्जता, कोट, हटवाड़, देहरा-हटवाड़, बम्म, पन्तेहड़ा, घण्डालवी, मरहाणा, कुठेड़ा-मरहाणा, सलाओं-उपरली, हम्बोट
वार्ड नंबर 2: सेऊ
लैहड़ी-सरेल, बरोटा, डंगार, पडयालग, हरितल्यांगर, गतवाड़, गाहर, बाह, दधोल, छन्दोह, सेऊ, तड़ौन, कसारू, भराड़ी
वार्ड नंबर 3: कुठेड़ा
मैहरी-काथला, लद्दा, तलवाड़ा, पटेर, कुठेडा, मोरसिंघी, दाबला, कोठी, तियूनखास, भुल्सवाए, तल्याणा
वार्ड नंबर 4: ननावां
हवाण, कुहमझवाड़, सरयूनखास, ननावां, मल्यावर, रोहिण, बल्हचुराणी, हरलोग, घुमारवीं, दकड़ी, लुहारवीं, पट्टा, बाड़ी मंझेड़वा
वार्ड नंबर 5: बड़गांव
बरठी, मोही, पपलाह, पलासला, करलोटी, कपाहड़ा, छत, सण्डयार, कोटलूब्राह्मणां, सुन्हाणी, डूहक, बड़गांव, बलोह
वार्ड नंबर 6: रोहल
डाहड, रोहल, गालियां, बैहना-ब्राह्मणां, बाला, झण्डूता, बलघाड़, मलांगण, घण्डीर, बल्हसीणा, दसलेहड़ा, झबोला
वार्ड नंबर 7: जेजवीं
नघ्यार, बड़गांव-ग्लू, कोसरियां, घराण, सनीहरा, भड़ोलीकलां, कुलज्यार, कलोल, डूडियां, मलराओं, जेजवीं, पपलोआ, सलवाड़, धणी
वार्ड नंबर 8: जांगला
समोह, विजयपुर, निहाण, गेहड़वीं, जांगला, नखलेहड़ा, डमली, बडोल, बैहना-जट्टा, बैरी दडोला, हीरापुर, औहर, बैरीमियां, दाड़ी-भाड़ी
वार्ड नंबर 9: बामटा
अमरपुर, पनोल, बकरोआ, अवारी खलीण, फटोह पनोह, कन्दरौर, बेनला-ब्राह्मणां, निचली-भटेड, चांदपुर, बल्ह-बलवाणा, कुड्डी, बामटा, ओयल
वार्ड नंबर 10: बरमाणा
बरमाणा, पंजगाई, हरनोड़ा, धौणकोठी, जमथल, धार-टटोह, सोलग-जुरासी, दरोबड़, दयोली, बिनौला, नोग, बैरी रजादियां, सिहड़ा
वार्ड नंबर 11: नम्होल
सुई-सुरहाड़, दिगथली, डोबा, रानीकोटला, भोली, साई-खारसी, सोलधा, छकोह, मलोखर, सिकरोहा, पंजैल-खुर्द, नम्होल, घ्याल
वार्ड नंबर 12: जुखाला
कोटला, निहारखण-बासला, जुखाला, माकड़ी-मार्कंड, बंदला, रघुनाथपुरा, कोठीपुरा, राजपुरा, दयोथ, मैहथी, कल्लर, नौणी, स्योहला, छड़ोल, कचौली
वार्ड नंबर 13: स्वाहण
तनबौल, टाली, कुटैहला, री, स्वाहण, बैहल, मण्डयाली, नकराणा, टरवाड़, कौंडावाला
वार्ड नंबर 14: कोटखास
धरोट, कोटखास, घवाण्डल, सलोआ, माकड़ी, भाखड़ा, रोडजामन, तरसूह-ग्वालथाई, लैहड़ी, दबट, मजारी, कौलावालां-टोबा, बस्सी, खरकड़ी
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यह अधिसूचना आमजन की जानकारी के लिए जारी की गई है और भविष्य के जिला परिषद चुनाव इसी नए परिसीमन के अनुसार संपन्न होंगे।
