न्यूज अपडेट्स
मंडी, 26 मार्च। मंडी जिला से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पंडोह डैम के पास मंडी से कुल्लू की ओर जा रही एक बस और कार के बीच भयानक टक्कर हो गई।
इस भीषण हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में कुल चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
