Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: आंखों में मिर्ची पाऊडर डालकर व्यक्ति से मोटरसाइकिल छीनकर भागे चोर, मामला दर्ज

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 26 मार्च। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत आते याेल में बाइक चुराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि चतेहड़ सड़क के चौक के पास भीमसेन निवासी योल के आगे मोटरसाइकिल रोककर चतेहड़ के 2 व्यक्तियों ने भीमसेन की आंखों में मिर्ची पाऊडर डालकर तथा लोहे की छिन्नी से सिर पर चोट मारी तथा मौके से मोटरसाइकिल लेकर भाग गए।

पीड़ित को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मैडीकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना धर्मशाला में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!