Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला में दिनदिहाड़े चोरी की घटना, घर के ताले तोड़कर चोरी किया कैश, थाने में शिकायत दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 11 मार्च। राजधानी शिमला के उपनगर टुटू में चोरियों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को उपनगर टुटू के गोविंद महोल्ला में दिनदिहाड़े शातिर चोरों ने एक घर के ताले तोड़ दिए और घर में रखा कैश चोरी कर ले गए। चोरी की शिकायत मकान मालिक खेमराज शर्मा ने जतोग चौकी में दर्ज करवाई है। 

मकान मालिक खेमराज शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार सहित सुबह किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जब शाम करीब 4 बजे के बाद घर पहुंचे तो देखा की घर के ताले टुटू हुए हैं और अलमारी का मुख्य ताला व लॉकर का ताला भी तोड़ दिया है।

वहीं घर में करीब 25 हजार कैश भी वह भी गायब था। वहीं शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। वहीं चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 
स्थानीय लोगों ने आंशका जताई है कि यह चोरियां चिट्टे जैसे नशे के लिए हो रही है। शातिर युवा नशे के लिए यह चोरियां कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!